Home StateJharkhad झारखंड में जीत के लिए छत्तीसगढ़ भाजपा नेताओं की मैराथन बैठकें

झारखंड में जीत के लिए छत्तीसगढ़ भाजपा नेताओं की मैराथन बैठकें

by KBC World News
0 comment

धरमलाल कौशिक, भूपेंद्र सवनानी, रजनीश सिंह, विकास महतो ने जमशेदपुर लोकसभा की कमान संभाली

झारखंड प्रदेश के जमशेदपुर लोकसभा चुनाव कार्यालय में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी छत्तीसगढ़ के बिल्हा से विधायक श्री विद्युत वरण महतो की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री धरम लाल कौशिक और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवनानी ने जमशेदपुर लोकसभा संयोजक श्री नंदजी प्रसाद, सह संयोजक श्री लक्ष्मण टड्डू, सह संयोजक श्री राजकुमार श्रीवास्तव, जमशेदपुर महानगर जिला अध्यक्ष श्री सुधांशु वोझा के साथ परिचयात्मक बैठक की और चुनाव प्रचार की कार्ययोजना बनाई।

बैठक में छत्तीसगढ़ के बेलतरा के पूर्व विधायक रजनीश सिंह, प्रदेश मंत्री  विकास महतो, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  हरपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष जांजगीर चांपा अमर सुल्तानिया, राजकुमार अग्रवाल, जिला महामंत्री कोरबा संतोष देवांगन, जांजगीर नगर पालिका परिषद नेता प्रतिपक्ष हितेश यादव उपस्थित थे।

कार्ययोजना के तहत छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं के बीच कार्य का बंटवारा किया गया जिसमें जमशेदपुर लोकसभा का प्रभार धरम लाल कौशिक को दिया गया तथा विधानसभावार जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा का प्रभार भूपेंद्र सावनानी, पोटका विधानसभा का प्रभार रजनीश सिंह, जुगसलाई विधानसभा का प्रभार विकास महतो,  संतोष देवांगन, बहरागोड़ा का प्रभार कृष्ण कुमार बांधी, पवन गर्ग, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा का प्रभार हरपाल सिंह, राजकुमार अग्रवाल, घाटशिला विधानसभा का प्रभार सौरभ सिंह,  अमर सुल्तानिया,हितेश यादव को दिया गया।

You may also like

× How can I help you?