Home Chhattisgarh कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत के पक्ष में आज प्रियंका गांधी करेंगी प्रचार

कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत के पक्ष में आज प्रियंका गांधी करेंगी प्रचार

by KBC World News
0 comment

Priyanka Gandhi will campaign in favor of Congress candidate Jyotsna Mahant today

छत्तीसगढ़ : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रही हैं. प्रियंका गांधी आज राज्य के कोरबा जिले के दौरे पर रहेंगी, इस दौरान वह आज कोरबा लोकसभा के चिरमिरी में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी का यह छत्तीसगढ़ का दूसरा दौरा है।

मिली जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी आज करीब 11:45 बजे राज्य के बिलासपुर के बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट पर उतरेंगी, जिसके बाद वह यहां से कोरबा के लिए रवाना होंगी। जहां वह करीब 12:30 बजे कोरबा पहुंचेंगी, इसके साथ ही वह करीब 12.30 से 1.30 बजे तक कोरबा के चिरमिरी में सभा में शामिल होंगी, इसके अलावा प्रियंका गांधी यहां डोमनहिल स्थित फुटबॉल मैदान में जनसभा को भी संबोधित करेंगी। साथ ही वह कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत के पक्ष में लोकसभा चुनाव को लेकर सभा करेंगी।

You may also like

× How can I help you?