Home Chhattisgarh Sukma : कांग्रेस नहीं चाहती थी कि अयोध्या में राम मंदिर बने-सीएम योगी

Sukma : कांग्रेस नहीं चाहती थी कि अयोध्या में राम मंदिर बने-सीएम योगी

by KBC World News
0 comment

Sukma: Congress did not want Ram temple to be built in Ayodhya – CM Yogi

छत्तीसगढ़ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज रविवार को छत्तीसगढ़ के सुकमा में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर जमकर हमला बोला।

https://twitter.com/myogiadityanath/status/1721072784099668085?t=Ijlv6ANG1rrFR2jv8DW4rg&s=19

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नहीं चाहती थी कि अयोध्या में राम मंदिर बने। कांग्रेस के सहयोगी राम भक्तों पर गोली चलवाते थे। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लंबे समय से कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन उन्होंने राम मंदिर का निर्माण नहीं कर विवाद खड़ा किया।

आगे अपने संबोधन के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम की माता कौशल्या छत्तीसगढ़ की थीं, और इसीलिए भगवान राम ने अपने 14 साल के वनवास के लिए बस्तर और दंडकारण्य की भूमि को चुना। योगी ने कहा कि 22 जनवरी 2024 को भगवान राम का प्राण प्रतिष्ठा समारोह निर्धारित है, भगवान राम का अभिषेक समारोह अगले वर्ष 22 जनवरी को निर्धारित है। आदित्यनाथ, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत अन्य गणमान्य व्यक्तियों में से हैं जो समारोह में भाग लेंगे।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कांग्रेस नहीं चाहती थी कि अयोध्या में राम मंदिर बने। अगर कांग्रेस चाहती तो लंबे समय तक उनकी सरकार रही उन्होंने राम मंदिर का निर्माण नहीं करने दिया विवाद खड़ा किया। वे राम भक्तों को पिटवाते थे। उनके सहयोगी गोली चलवाते थे। उन्होंने तो कहा कि राम हुए की नहीं हम ये भी नहीं जानते। ये लोग भागवान राम के अस्तित्व पर ही प्रश्न खड़ा कर रहे थे।

You may also like

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2024 – All Right Reserved.

× How can I help you?