Home Chhattisgarh जिन्होंने राम मंदिर को स्वीकार नहीं किया, वे आज चुनाव में रामायण बांट रहे हैं- सरोज पांडेय

जिन्होंने राम मंदिर को स्वीकार नहीं किया, वे आज चुनाव में रामायण बांट रहे हैं- सरोज पांडेय

by KBC World News
0 comment

Those who did not accept Ram Mandir are distributing Ramayana in the elections today- Saroj Pandey

कोरबा/छत्तीसगढ़ : कोरबा लोकसभा क्षेत्र के कटघोरा विधानसभा में आज नगर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय, वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, ननकीराम कंवर, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस दौरान सभी ने अपने संबोधन में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया और केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया

कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राममंदिर को स्वीकार नही किया और आज चुनाव में रामायण बांट रही है। इससे साफ साबित होता है देर से ही सही लेकिन उन्होंने राममंदिर को स्वीकार करना पड़ रहा है। यहां की सांसद ने पिछले पांच वर्षों में क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य नही किया है। डॉ चरणदास महंत जो अपने आपको कबीर पंथी कहते हैं और उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लाठी मारने की बात कही और कहा कि यह कबीर का दोहा था लेकिन क्या कबीर पंथी होकर ऐसा दोहा कहना पूरी तरह निंदनीय है ।

सुश्री सरोज पांडे ने कहा कि ग्राम पंचायतो के साथ साथ नगरी निकाय के वार्डों को भी 25 लाख दिए जाएंगे। इतनी राशि मे वार्डों का विकास कार्य तो नही हो सकता लेकिन इस राशि को बढाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कटघोरा विधानसभा की सड़कें सबसे ज्यादा खराब हैं यहां जब मैं आई तो हमे सोचना पड़ता था कि कोरबा कैसे जाए। अब यहां के सड़के सबसे अच्छी और बेहतर होगी।

सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने वर्तमान कांग्रेस सांसद ज्योत्सना महंत पर कोरबा लोकसभा क्षेत्र को विकास के मामले में पीछे ले जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियां समाज के हर वर्ग को लेकर चलने का है।

भाजपा की सांसद प्रत्याशी सरोज पांडे ने आह्वान किया कि वह शासन की योजनाओं के लिए आगे आए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार और भारत सरकार की आवास योजना, महतारी वंदन योजना, किसान सम्मान योजना किसानों को बोनस तथा समर्थन मूल्य धान खरीदी से लोगों का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय को भाजपा ने छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाया है। वे छत्तीसगढ़ के लोगों के हित में दिन-रात काम कर रहे हैं, वहीं केंद्र की भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जनता का कल्याण कर रही है। इस बार फिर से भाजपा का सांसद चुनकर लोकसभा में भेजना है। भारतीय जनता पार्टी को 400 से अधिक सीटों से जीताना है और एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। राज्य और केंद्र में डबल इंजन की सरकार मिलकर कोरबा लोकसभा लोकसभा सहित छत्तीसगढ़ को विकास में आगे ले जाएगी। डबल इंजन की सरकार से जनता का भला होगा।

कटघोरा विधानसभा में कटघोरा के अग्रसेन भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, जोगेश लाम्बा, पाली तानाखार विधानसभा के पूर्व विधायक राम दयाल ऊइके, जिला महामंत्री नरेंद्र देवांगन, प्रफुल्ल तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष चिंटू राजपाल, कटघोरा मण्डल अध्यक्ष धन्नू प्रसाद दुबे, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ललिता दिकसेना, पूर्व उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष संजय शर्मा, राजेन्द्र टण्डन, भाजयुमों मण्डल अध्यक्ष समजीत सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष मनोज नायडू, किशन केशरवानी, चिंटू अग्रवाल, डाकेश्वर शुक्ला, आलोक पांडे, सच्चिदानंद तिवारी, जय गर्ग तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

You may also like

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2024 – All Right Reserved.

× How can I help you?