बोकारो (एजेंसी) : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं मद्य निषेध उत्पाद मंत्री जगरनाथ महतो का बृहस्पतिवार को चेन्नई एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को बोकारो में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि महतो के निधन पर राज्य सरकार ने झारखंड में दो दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार सुबह आठ बजे महतो का पार्थिव शरीर रांची विधान सभा लाया जाएगा। मंत्री का पार्थीव शरीर दो बजे झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी कार्यालय, रांची लाया जाएगा, जिसके बाद उसे पैतृक गांव सिमराकुली अलार्गो जे जाया जाएगा और भंडरीदह स्थित दामोदर नदी में उनका अंतिम संस्कार पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
महतो झारखंड के डुमरी विधानसभा क्षेत्र तीन बार लगातार विधायक रहने के बाद चौथी बार के अपने कार्यकाल में स्कूली शिक्षा मंत्री एवं मद्य निषेध उत्पाद मंत्री बने थे।जगरनाथ महतो का जन्म 31 जुलाई 1967 को हुआ था वह झारखंड में बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल के अलार्गो पंचायत अंतर्गत सिमराकुली गांव के निवासी थे।भाषा