Home Chhattisgarh Hasdev बागो में पेड़ों के कत्लेआम पर जवाब दें भूपेश, सिंहदेव: सौरभ सिंह

Hasdev बागो में पेड़ों के कत्लेआम पर जवाब दें भूपेश, सिंहदेव: सौरभ सिंह

by KBC World News
0 comment

Bhupesh, Singhdev should answer on the killing of trees in Hasdev Bago: Saurabh Singh

रायपुर/छत्तीसगढ़ : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व रायपुर सम्भाग प्रभारी पूर्व विधायक सौरभ सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि हसदेव बागो में पेड़ों के कत्लेआम और जंगलों को सफाचट मैदान में बदल देने के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व तत्कालीन उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव छत्तीसगढ़ की जनता को जवाब दें कि आखिरकार राहुल गांधी, अशोक गहलोत और इन दोनों छत्तीसगढ़िया कांग्रेस नेताओं के बीच क्या डील हुई कि तत्काल जंगल कटाई के लिए अनुमति दे दी गई और दिन रात अंधाधुंध कटाई करके जंगल को मैदान में बदल दिया गया।

Read Also : तैयारियां : BJP चलाएगी मंदिर दर्शन अभियान,प्राण प्रतिष्ठा के बाद 1000 विशेष ट्रेनें सौ दिन तक चलाई जाएंगी

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सौरभ सिंह ने कहा कि जब सिंहदेव उपमुख्यमंत्री नहीं बने थे, तब कहा करते थे कि हसदेव बागो के जंगल को बचाने के लिए लाठी गोली खाने तैयार हैं। यदि गोली चली तो पहले गोली अपने सीने पर झेलेंगे और तब तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कहा करते थे कि पेड़ तो क्या एक डगाल तक नहीं कटेगी। लेकिन फिर अचानक क्या हुआ राहुल गांधी सोनिया गांधी, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, सिंहदेव के बीच कौन सी संधि हो गई कि भूपेश बघेल ने जंगल कटाई की इजाजत दे दी और सिंहदेव ने अपने मुंह पर ताला लगा दिया। छत्तीसगढ़ की जनता जानना चाहती है कि आखिर कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता के साथ यह धोखेबाजी क्यों की।

भाजपा संभाग प्रभारी सौरभ सिंह ने कहा कि कांग्रेस दोमुंही राजनीतिक आचरण करने की आदी है। सत्ता में रहते हुए खुद जंगल कटवाती है और विपक्ष में होने पर हल्ला मचाती है। हसदेव बागो के जंगल काटने की अनुमति भाजपा नहीं बल्कि कांग्रेस सरकार ने दी है। हम तो भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ की जनता पर अकारण थोपा गया एक लाख करोड़ रुपये का कर्ज पटा ही रहे हैं। भूपेश बघेल सरकार द्वारा दी गई जंगल कटाई की अनुमति की भी समीक्षा करके जनहित में निर्णय लेंगे।

You may also like

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2024 – All Right Reserved.

× How can I help you?