Home StateBihar लाठीचार्ज में BJP नेता की हुई मौत, भाजपा बोली- “लोकतंत्र” की जगह “ठोक’तंत्र”

लाठीचार्ज में BJP नेता की हुई मौत, भाजपा बोली- “लोकतंत्र” की जगह “ठोक’तंत्र”

by KBC World News
0 comment
BJP नेता की हुई मौत

 

बिहार में भाजपा ने जबरदस्त तरीके से नीतीश कुमार और सरकार के खिलाफ हमलावर है। राज्य में शिक्षकों की नियुक्ति और तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा ने आज मार्च का आयोजन किया था। यह मार्च गांधी मैदान से विधानसभा की ओर जानी थी। हालांकि, डाकबंगला चौराहे पर ही बवाल जबरदस्त तरीके से मच गया। पुलिस ने खूब लाठियां भांजी।
इस लाठीचार्ज में एक बीजेपी नेता की जान चली गई. जहानाबाद से BJP जिला महामंत्री विजय कुमार सिंह पुलिस की लाठी से गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

पूरा मामला

आपको बता दें कि आज पटना के गांधी मैदान से विधानसभा मार्च निकाला जा रहा था। वहीं डाक बंगला चौराहा पर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं की पुलिस से तनातनी हो गई, जहां प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोलू भी छोड़े गए। प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने पानी की बौछार भी की है और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज की है।

इसको लेकर बीजेपी का कहना है कि बिहार में “लोकतंत्र” की जगह “ठोक’तंत्र” ने ले ली है। भारतीय संविधान के मूल्यों को, लोकतांत्रिक मर्यादाओं को और विपक्ष की आवाज को पटना की सड़कों पर दमन करने का कुत्सित प्रयास महागठबंधन की सरकार ने की है। भाजपा के वरिष्ठ नेतागण और हजारों-हजार कार्यकर्तागण को लाठी और गोले से डराने का ये ख्वाब ख्वाब ही रहेगा। नीतीश कुमार की निर्दयता, निर्ममता और निरंकुशता का माकूल जवाब बिहार की जनता जल्द देगी।

You may also like

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2024 – All Right Reserved.

× How can I help you?