Home Chhattisgarh CG : अमित शाह बोले कोरबा की जनता परिवर्तन के लिए तैयार…

CG : अमित शाह बोले कोरबा की जनता परिवर्तन के लिए तैयार…

by KBC World News
0 comment

CG: Amit Shah said that the people of Korba are ready for change…

छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज बुधवार को छत्तीसगढ़ के कोरबा घण्टाघर में विशाल जनसभा को संबोधित किया।और कहा कि तीन दिन पहले आपने ​दीपावली मनाई? लेकिन इस बार आपको 3 दीपावली मनानी है। एक तो आप मना चुके हैं, दूसरी दीपावली 3 दिसंबर को बनाकर मनानी है और तीसरी दीपावली 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मनानी है।

उन्होंने भूपशे कक्का पर जम कर निशाना साधा और कहा कि
2G का घोटाला देखा, वेस्टलैंड का घोटाला देखा, सबमरीन का घोटाला देखा, जीप घोटाला देखा।लेकिन कभी गाय के गोबर का घोटाला नहीं सुना। भूपेश कक्का ने तो गाय का गोबर भी नहीं छोड़ा।

डोम के बाहर खड़े जनमानस

उन्होंने कहा कि कोरबा में पत्रकार बन्धुओ से खबर मिलती थी कि कोरबा में सेठ के खिलाफ कोई नही जीत सकता,लेकिन ऐसा नही है हमने कोरबा से माटी पुत्र लखन को मैदान पर उतार है।कोरबा की जनता ने अब ठान लिया है भाजपा को ही लाएगी ।

इस मौके पर विकास महतो ,ननकीराम कंवर,लखनलाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह,जिला महामंत्री टिकेश्वर सिंह राठिया सहित हजारों की संख्या में आम जनमानस उपस्थित थे।

You may also like

× How can I help you?