Home State पीएम मोदी, 12 मुख्यमंत्रियों के साथ तीसरी बार दाखिल करेंगे नामांकन

पीएम मोदी, 12 मुख्यमंत्रियों के साथ तीसरी बार दाखिल करेंगे नामांकन

by KBC World News
0 comment

    PM Modi will file nomination for the third time with 12 Chief Ministers

    वाराणसी/उत्तर प्रदेश : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 मई को देश के 12 मुख्यमंत्रियों, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ तीसरी बार अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उनकी सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने सभी के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था कर उनकी ड्यूटी लगानी शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री के नामांकन को भव्य बनाने के लिए भाजपा ने पूरी तैयारी कर ली है। नामांकन में शामिल होने के लिए भाजपा शासित व सहयोगी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को निमंत्रण भेजा गया है। इसमें यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के विष्णु देव साय, महाराष्ट्र के एकनाथ शिंदे, राजस्थान के भजन लाल शर्मा व असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा, हरियाणा के नायब सिंह सैनी व गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत व सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग व त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साह नामांकन में शामिल होंगे। इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी नामांकन में शामिल होंगे।

    कई केंद्रीय मंत्री और राज्यमंत्री भी होंगे शामिल-

    नरेंद्र मोदी के नामांकन में कई केंद्रीय मंत्री और योगी सरकार समेत अन्य राज्य सरकारों में कैबिनेट मंत्री व राज्यमंत्री शामिल होंगे। इसके अलावा लोजपा प्रमुख चिराग पासवान, अपना दल एस की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल, सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर व पूर्वांचल व आसपास के मौजूदा भाजपा सांसद व प्रत्याशी भी नामांकन से पहले होने वाले रोड शो में और नामांकन के दिन बनारस में मौजूद रहेंगे ।

    2019 में भी बड़े नेता रह चुके मौजूद

    2014 में नामांकन के तत्कालीन उप्र प्रभारी अमित शाह हैं और रविशंकर प्रसाद व मुख्तार अब्बास नकवी मौजूद रहे थे। वहीं 2019 के नामांकन में तत्कालीन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, तत्कालीन गृहमंत्री राजनाथ सिंह, तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, मेघालय के मुख्यमंत्री सीके संगमा, नगालैंड मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो, उप्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बिहार मुख्यमंत्री नीतिश कुमार, तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल, पीयूष गोयल, जेपी नड्डा, लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, पूर्व सांसद मनोज सिन्हा, शाहनवाज हुसैन, मनोज तिवारी समेत कई नेता मौजूद रहे थे।

    You may also like

    About Us

    We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

    @2024 – All Right Reserved.

    × How can I help you?