Home Chhattisgarh Vijyadashami : पुलिस लाइन में किया मंत्रोच्चार के साथ शस्त्र पूजा,SP ने जिले वासियों को विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

Vijyadashami : पुलिस लाइन में किया मंत्रोच्चार के साथ शस्त्र पूजा,SP ने जिले वासियों को विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

by KBC World News
0 comment

Vijyadashami: Weapon puja done with chanting of mantras in the police line, SP wished the people of the district on Vijyadashami.

विजयादशमी के पावन पर्व पर हर वर्ष की भांति के इस वर्ष भी पुलिस लाइन कोरबा में परम्परागत तरीके से विधिविधान व मन्त्रोच्चार के साथ शस्त्र पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
इसके लिए पुलिस लाइन में पहले से ही पूरी तैयारी कर ली गई थी। पुलिस लाइन में विभिन्न प्रकार के शस्त्रों को भी रखा गया था। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के द्वारा विधि विधान से शस्त्र पूजन किया गया। हवन व आरती के पश्चात वहां उपस्थित पुलिस अधिकारियों व जवानों के अलावा अन्य गणमान्य नागरिकों को प्रसाद वितरित किया गया। इसके साथ ही पुलिस के अधिकारियों द्वारा पुलिस लाइन में ही हवाई फायरिंग की गई। शस्त्र पूजन के संबंध में कई किवदंती प्रचारित है।पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने जिले वासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी।

Read also : BIG BREAKING : दशहरे की दिन हुआ बड़ा हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

जानकारों की मानें तो भगवान श्रीरामचंद्र द्वारा लंका के राजा रावण का वध दशहरा के दिन किया गया था। इस जीत के बाद भगवान श्रीराम द्वारा असत्य पर सत्य को जीत दिलाने वाले शस्त्रों की पूजा की गई थी। इसी तरह वर्षों पहले से ही शस्त्रों की पूजन करने की परंपरा चली आ रही है। बताया जा रहा है कि शस्त्रों के पूजा के पीछे आमजन की सुरक्षा व शांति स्थापित करने की कामना होती है। भारत में भी वर्षो से यह परंपरा रही है कि अस्त्र-शस्त्र का प्रयोग निर्बल व असहाय लोगों की सुरक्षा के साथ ही समाज में शांति व्यवस्था कायम रखने की जाए। यह परंपरा को पुलिस विभाग द्वारा आज भी निभाया जा रहा है। इसी के अनुसार सभी क्षेत्रों में विधिविधान के साथ मंत्रोच्चार करते हुए शस्त्रों की पूजा की जाती है।

Read also : 115 की रफ्तार से आ रहा Cyclone Tej इन राज्यों पर बरपाएगा कहर,IMD ने जारी किया अलर्ट

पुलिस लाइन में आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय जितेंद्र शुक्ला , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अभिषेक वर्मा, के अलावा नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का , उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती प्रतिभा मरकाम , नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिंसन गुड़िया , एसडीओपी कटघोरा पंकज ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक यातायात शिवचरण सिंह परिहार, उप पुलिस अधीक्षक बेंडट्रिक मिंज ,उप पुलिस अधीक्षक आई.तिर्की , रक्षित निरीक्षक अनंत राम पैंकरा, डी एस बी प्रभारी कोरबा निरीक्षक सनत सोनवानी, नगर कोतवाल रूपक शर्मा, सिविल लाइन रामपुर प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पांडे, थाना प्रभारी कटघोरा तेज कुमार यादव, थाना प्रभारी उरगा निरीक्षक युवराज तिवारी,थाना प्रभारी दर्री निरीक्षक चमनलाल सिंह ,थाना प्रभारी करतला प्रमोद डडसेना ,चौकी प्रभारी मानिकपुर उप निरीक्षक प्रेमचंद साहू, चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सीएसईबी नवीन पटेल, आरमोरर शाखा प्रभारी अंगध्वज राठौर एवम् अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

You may also like

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2024 – All Right Reserved.

× How can I help you?