Home Astrology क्या कहता है राशि फल,जाने 16 अक्टूबर 2023

क्या कहता है राशि फल,जाने 16 अक्टूबर 2023

by KBC World News
0 comment

What does the horoscope say, know on 16 October 2023

मेष


आज किसी से उधार लेने से बचें। नकारात्मक विचारों का असर आपके प्रदर्शन पर पड़ सकता है। असंतुलित खानपान के कारण मुंह में छाले और गैस की समस्या हो सकती है। परिश्रम का सार्थक परिणाम नहीं मिलेगा।

वृष


आज दिनचर्या में नई आदतों को शामिल न करें। छोटी-छोटी गलतियों को नजरअंदाज न करें। ऑफिस में बॉस आपसे काफी खुश रहने वाले हैं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद दूर होंगे। आपके व्यावसायिक संपर्क बढ़ेंगे।

मिथुन


आज यदि घर से बाहर जा रहे हैं तो अतिरिक्त धन लेकर निकलें। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। परिवार का साथ और सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय में बेहतरीन ऑर्डर मिल सकते हैं। सभी रुकावटें दूर हो जाएंगी।

कर्क


आज सहकर्मियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। सभी कार्य आपके अनुसार ही होते प्रतीत होंगे। व्यापार में अपेक्षा से अधिक धन लाभ होगा। मेहनत का सकारात्मक परिणाम आपको मानसिक संतोष प्रदान करेगा। संपत्ति को लेकर बड़ी डील कर सकते हैं।

सिंह


आज दिन की शुरुआत सुखद नहीं रहेगी। अटके हुए मामलों को ज्यादा छेड़ना उचित नहीं है। जिन विषयों के बारे में आपके पास पर्याप्त ज्ञान नहीं है उसको लेकर कोई दावा न करें। कारोबार में विस्तार को लेकर तुरंत बड़ा धन खर्च न करें।

कन्या


आज बजट को ध्यान रखकर ही काम करें। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर परेशान रहेंगे। वैवाहिक जीवन में कुछ अशांति रहेगी। मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या हो सकती है। बॉलीवुड और फिल्म क्षेत्र से जुड़े लोगों को सावधानी रखनी चाहिए।

तुला


आज ऐसे लोगों से मिलना पड़ सकता है जिनसे आप बिल्कुल मिलना नहीं चाह रहे थे। आर्थिक मामलों को लेकर थोड़ी ज्यादा समझदारी दिखाने की आवश्यकता है। महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर लापरवाही न करें। बोलचाल के दौरान सभ्य शब्दों का प्रयोग करें।

वृश्चिक


आज रुके हुए आर्थिक कार्यों में गति आएगी। ऑफिस में लोग आपको प्रोत्साहित करेंगे। आप एक साथ कई कार्यों को साधने की कोशिश करेंगे। शरीर स्वस्थ और मन काफी प्रसन्न रहने वाला है। चतुराई और विवेक से काम लेंगे।

धनु


आज किसी बात को लेकर बहस की स्थिति बन सकती है। आपको अपनी छवि की चिंता रहेगी। व्यर्थ की बातों में ज्यादा ध्यान न दें। आपको अत्यधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। आंखों में कुछ समस्या हो सकती है।

मकर


आज राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ नहीं है। थोड़ी सी मेहनत से अधिक लाभ प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर धन निवेश कर सकते हैं। बेरोजगार लोगों को नई जॉब मिल सकती है। प्रेम विवाह के मार्ग में आ रही बढ़ा दूर होगी।

कुंभ


आज कारोबार में आपको अचानक कुछ फैसले लेने पड़ सकते हैं। विरोधियों से आपको सावधान हो जाना चाहिए। जीवन के नए अनुभव प्राप्त होंगे। आवश्यक कार्यों को सुबह शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण कर लें। सभी कार्यों को शान्तिपूर्ण तरीके से पूरा करेंगे।

मीन


आज अपनी कमियों को दूर करने का प्रयास करें। सरकारी काम देरी से पूर्ण होंगे। अति आत्मविश्वास के कारण लोगों के निशाने में आ सकते हैं। नजदीकी मित्रों के साथ अपने संबंध मधुर रखें। मित्रों के साथ खटास हो सकती है।

You may also like

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2024 – All Right Reserved.

× How can I help you?