BJP MP said after oath- Jai Hindu Rashtra, uproar in Parliament
नई दिल्ली : 18वीं लोकसभा के लिए सांसदों का शपथ ग्रहण समारोह चल रहा है। इस बीच उत्तर प्रदेश के बरेली से भाजपा सांसद छत्रपाल गंगवार ने शपथ लेने के बाद जय हिंदू राष्ट्र कहा। इसके बाद संसद में हंगामा मच गया। विपक्ष ने कहा कि संविधान की शपथ लेने के बाद ऐसी बात नहीं कही जा सकती। यह संविधान विरोधी है।
- छत्तीसगढ़: कोरबा में विभाग की खुली पोल,नैनिहालो का जान जोखिम में, जर्जर स्कूल में हो रही पढ़ाई…जिम्मेदार कौन?
- छत्तीसगढ़ : प्रदेश पंचायत सचिव संघ का सम्मान समारोह आज ,जुटेंगे प्रदेश भर के पंचायत सचिव
- विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए BJP ने राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए
- हाथरस में राहुल गांधी ने कहा, Politics नहीं करना चाहते, लेकिन प्रशासन की खामियां गिनाईं
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 जुलाई को पुरी में Rath Yatra होंगी शामिल
इतना ही नहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इसका विरोध किया। इससे पहले गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग ने शपथ लेने के बाद आरएसएस संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार की जय कही। वहीं हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने शपथ लेने के बाद जय फिलिस्तीन कहा। इस पर भी काफी विवाद हुआ। भाजपा नेता जी किशन रेड्डी ने कहा कि भारत में रहकर लोग भारत माता की जय नहीं बल्कि फिलिस्तीन की जय कहते हैं। ये लोग संविधान के नाम पर संविधान विरोधी काम कर रहे हैं।