Home Chhattisgarh भाजपा में युवाओं के प्रेरणास्रोत विकास महतो ने कोरबा में धूमधाम से मनाया जन्मदिन

भाजपा में युवाओं के प्रेरणास्रोत विकास महतो ने कोरबा में धूमधाम से मनाया जन्मदिन

by KBC World News
0 comment

Vikas Mahato, the source of inspiration for youth in BJP, celebrated his birthday with great  in Korba

कोरबा/छत्तीसगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री और युवाओं के प्रेरणास्रोत विकास महतो का जन्मदिन कोरबा में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें हजारों लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। युवा आइकॉन के रूप में पहचाने जाने वाले विकास महतो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओ व  नागरिकों ने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर उन्हें बधाई दी। महिलाओं के बीच भी विकास महतो की लोकप्रियता का विशेष स्थान है। रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर कोरबा की हजारों महिलाओं ने उन्हें रक्षा सूत्र बांधकर आशीर्वाद दिया। महिलाओं ने इस अवसर पर उनकी लंबी आयु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विकास महतो ने भी इस स्नेह को स्वीकार करते हुए कहा कि वे अपनी बहनों की सुरक्षा और सम्मान के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहे हैं और भविष्य में भी रहेंगे। भाजपा के इस युवा नेता ने अपने जन्मदिन को सेवा और समर्पण के साथ मनाने की परंपरा को कायम रखते हुए इस दिन को समाज को समर्पित किया। विकास महतो के राजनीतिक सफर का मुख्य उद्देश्य समाज की सेवा करना रहा है। वे न केवल भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी कोरबा में लगातार मजबूत हो रही है, कोरबा विधानसभा के अभेद्य किले को ध्वस्त करने में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उनका मानना है कि युवाओं की भागीदारी किसी भी समाज के विकास का आधार होती है।

इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी विकास महतो को बधाई दी और उनके दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने उनके नेतृत्व की प्रशंसा की और कहा कि विकास महतो की लगन और मेहनत उन्हें सच्चा जननेता बनाती है। विकास महतो का जन्मदिन उनके लिए सिर्फ एक व्यक्तिगत उत्सव नहीं था, बल्कि सामाजिक दायित्व की भावना को मजबूत करने का अवसर था।

You may also like

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2024 – All Right Reserved.

× How can I help you?