Home Chhattisgarh कोरबा :75 वें Republic Day पर विकास महतो ने फहराया तिरंगा

कोरबा :75 वें Republic Day पर विकास महतो ने फहराया तिरंगा

by KBC World News
0 comment

Korba: Vikas Mahato hoisted the tricolor on the 75th Republic Day

कोरबा/छत्तीसगढ़ :75वें गणतंत्र दिवस का पर विकास महतो ने हरकिशन पब्लिक स्कूल, ट्रांसपोर्ट नगर, कोरबा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकों और सभी छात्रों के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न प्रस्तुतियां दी। बच्चों में देश के प्रति स्नेह, सम्मान एवं देशभक्ति की भावना देखकर महतो ने कहा मैं विद्यालय में हो रहे शिक्षण कार्य से संतुष्ट हुआ।आज के कार्यक्रम में मुझे मुख्य अतिथि के रूप में सम्मानित करने के लिए मैं समस्त विद्यालय प्रबंधन का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

कार्यक्रम में स्कूल कमेटी के अध्यक्ष परमजीत सिंह धंजल, सचिव सुखविंदर सिंह धंजल, अमरीक सिंह धंजल, पूर्व अध्यक्ष हरपाल सिंह, पूर्व अध्यक्ष सुखविंदर सिंह,विंदर सिंह संधू , भाजपा पार्षद सुश्री ऋतु. चौरसिया, भाजपा जिला मंत्री संदीप सहगल, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, जिला भाजयुमो उपाध्यक्ष रंजू यादव, देवांगन जी विशेष रूप से उपस्थित थे।

वही कन्या.विद्यालय ,ट्रांसपोर्ट नगर-कोरबा में मुख्य अतिथि के तौर पर विकास महतो शामिल हुए औरविद्यालय के प्राचार्य,शिक्षकगण एवं समस्त छात्र -छात्रओं के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरँगा फहराया। महतो ने सम्बोधित करतेआज पूरा देश 75वें गणतंत्र दिवस की खुशियां मना रहा है और अपने गौरवशाली इतिहास को याद करते हुये वर्तमान की दहलीज पर खड़े होकर स्वर्णिम भारत की कल्पना कर रहा है।मैंने हमारे देश के भविष्य को दिशा देने वाले बच्चों के साथ इस राष्ट्रीय पर्व को मनाया।इस सम्मान के लिए समस्त विद्यालय प्रबंधन को हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य रणधीर सिंह, भाजपा पार्षद सुश्री ऋतु चौरसिया,भाजपा जिला मंत्री संदीप सहगल,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, जिला भाजयुमो उपाध्यक्ष रंजू यादव जी,झकेन्द्र देवांगन, जगदीश श्रीवास उपस्थित रहे।

You may also like

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2024 – All Right Reserved.

× How can I help you?