Home Chhattisgarh तिरंगा यात्रा: राष्ट्र के नव निर्माण व विकसित भारत का संकल्प है: केदार कश्यप

तिरंगा यात्रा: राष्ट्र के नव निर्माण व विकसित भारत का संकल्प है: केदार कश्यप

by KBC World News
0 comment

Tiranga Yatra: It is a resolution for the new construction of the nation and developed India: Kedar Kashyap

रायपुर ।छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप भाजपा कार्यालय फरसागुड़ा में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। यह तिरंगा यात्रा फरसागुड़ा से शुरू होकर बोडनपाल, छोटेमबाल, सिवनी चौक, देवदा, सोनारपाल, तारागांव होते हुए करंडोला में समाप्त हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और बुद्धिजीवी मौजूद थे।

इस अवसर पर केदार कश्यप ने कहा, तिरंगा यात्रा देशवासियों में देशभक्ति की भावना जागृत करती है। उन्होंने कहा, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आह्वान पर प्रत्येक प्रदेशवासी को तिरंगा यात्रा में शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा, तिरंगा यात्रा हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य का पालन करने की प्रेरणा देती है। शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर इसका आयोजन जिला, विधानसभा, संभाग स्तर पर किया जा रहा है। समाज के लोग इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। यह सराहनीय है। तिरंगा यात्रा के दौरान मंत्री केदार कश्यप ने भी लोगों से एक पेड़ मां के नाम अभियान में बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, अगर हम अपने कर्तव्यों का पालन करें तो भारत को विकसित राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता। गौरतलब है कि इन दिनों तिरंगा यात्रा को लेकर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें युवाओं की खास भागीदारी देखने को मिल रही है।

You may also like

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.

@2024 – All Right Reserved.

× How can I help you?